दिल्ली इस साल अक्टूबर में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा……

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस साल अक्टूबर में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की आबोहवा में ‘पीएम 2.5’ का औसत स्तर 111 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया या.स्वतंत्र थिंकटैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (सीआरईए) के विश्लेषण से पता चला है कि अक्टूबर में भारत के सभी शीर्ष 10 प्रदूषित शहर दिल्ली एनसीआर में स्थित थे. दिल्ली की तरह गाजियाबाद (110 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर), मुजफ्फरनगर (103), हापुड़ (98), नोएडा (93), मेरठ (90), चरखी दादरी (86), ग्रेटर नोएडा (86), गुरुग्राम (83) और बहादुरगढ़ (83) सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]