पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे जलाने से लगी आग की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शुक्रवार शाम दिवाली उत्सव के दौरान पटाखे जलाने से लगी आग की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि यह घटना उलुबेरिया नगर पालिका के वार्ड संख्या 27 में उस समय हुई जब उसी इलाके के बच्चे पटाखे जला रहे थे, तभी चिंगारी पास में रखे कुछ पटाखों पर गिर गई जिससे आग लग गई और एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि आग में तीन बच्चे झुलस गए जिन्हें उलुबेरिया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां तैनात की गईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]