बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पास नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पास नारायणपुर अनंत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 3:45 बजे शंटिंग के दौरान हुई, जब उक्त मालगाड़ी के चार खाली टैंक डिब्बे पटरी से उतर गए।इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के सोनपुर रेल मंडल के प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य की निगरानी की।
