उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा…….

दिवाली से ठीक पहले उद्योगपति गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है. गौतम अडानी की पावर कंपनी बाजार नियामक सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के रडार पर आ गई है.अडानी पावर को सेबी की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में फिर से अडानी पावर को सेबी का नोटिस मिला है. इस खबर के आते ही अडानी पावर के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हावी हो गई. शेयर 2 फीसदी से अधिक गिर गए. अडानी पावर के शेयर गिरकर गिरकर 588.80 रुपये पर पहुंच गए.सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की ओर से अडानी पावर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है. अडानी की कंपनी पर अपने कुछ इन्वेस्टर्स को गलत तरीके से पब्लिक शेयरहोल्डर्स के तौर पर कैटेगराइज किए जाने का आरोप लगा है.
