नाबालिक से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
नाबालिक से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने पड़ोस के ही मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान पर आरोप लगाया कि मेरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने धारा 65 व 351(3) बी एन एस व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के धर पकड़ के लिए दबिश दे रहे हैं लड़की की मां ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि बीते शनिवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे हम अपने घर से कुछ दूर खेत में काम कर रहे थे, घर के पास ही कक्षा 9 में पढ़ने वाले मेरी नाबालिक पुत्री लहसुन के खेत को देख रही थी इसी बीच पड़ोस का रहने वाला मोतीलाल पासवान उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र चंद्रिका पासवान ने मेरी लड़की के पास आकर घर में किसी को न देखकर मेरी पुत्री को जबरन उठाकर अपने घर में ले जाकर के मुंह पर गमछा बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया, तथा किसी से कुछ नहीं कहने की बात कही, कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। देर शाम घर आने पर मेरी पुत्री ने आपबीती बताई मौके पर मेरे पति बाहर काम करने गए थे,आज आने के बाद घटना की सूचना थाने पर दी हूं जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक के द्वारा उक्त व्यक्ति के ऊपर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि ऐसे कुकृरित करने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में स्थानीय प्रशासन कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेगा। और आरोपी को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
