सोनभद्र: रेक्सहवा प्राथमिक विद्यालय में भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग, मचा हड़कंप, शिक्षकों की सूझबूझ से बड़ी घटना टली

सोनभद्र: रेक्सहवा प्राथमिक विद्यालय में भोजन बनाते समय गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में लगी आग, मचा हड़कंप, शिक्षकों की सूझबूझ से बड़ी घटना टली।

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला –स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेक्सहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लगने से अफरा तफरी मच गया,कोई हताहत नहीं । विद्यालय कर्मियों के सूझबूझ से दुर्घटना टल गया ।

मिली जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेक्सहवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में गैस चूल्हे पर रसोईया द्वारा बच्चों के लिए भोजन बनाया जा रहा था कि अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गया । आग लगता देख रसोईया ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत आग लगने की सूचना सहायक अध्यापिका मनीषा को दिया । आग लगने की जानकारी मिलते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया ।सहायक अध्यापिका ने विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को तत्काल परिसर से बाहर निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर घटना की जानकारी विद्यालय के सम्बन्धित उच्च अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को अवगत कराया ।
आग लगने की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घटनास्थल पर भेजवाया गया। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही विद्यालय के कर्मियों व शिक्षक द्वारा आग पर काबू पा लिया गया । विद्यालय के कर्मियों व शिक्षकों के सतर्कता व सुझबुझ से बड़ी घटना टल गया , कोई हताहत नहीं हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]