झामुमो-कांग्रेस 81 में से 70 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, 11 सीटों के बातचीत जारी

झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार (19 अक्टूबर) को घोषणा की कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।बाकी 11 सीटों के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और वामपंथी दलों सहित गठबंधन सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक राजद को 7 सीट देने पर सहमति बनी है। चार सीटों पर अभी कुछ भी सहमति नहीं बन पाई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि हमारे साथ वाम दल भी जुड़ रहे हैं इसिलए उनके साथ भी सीट शेयर किए जाएंगे। राजद की बैठक अभी जारी है। बैठक के बाद उनका पक्ष सामने आ जाएगा फिर फाइनल फैसला किया जाएगा।

हालांकि उन्होंने अभी सीटों का खुलासा नहीं किया है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी आज रांची दौरे पर हैं। वो रांची पहुंच गए हैं और वहां से सीधे रेडिसन ब्लू होटल ने लिए निकले हैं। झारखंड चुनाव को लेकर राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

वर्तमान में झारखंड में जेएमएम सबसे बड़ी और सत्तारूढ़ पार्टी है, जिसके 30 विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पास 25 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर हर जानकारी?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव होंगे। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस और JMM 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी, बाकी बची सीटों के लिए जल्द ही जानकारी साझा की जाएगी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]