सलमान खान को लॉरेन्स बिश्नोई की चेतावनी, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस बल तैनात

बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर के बाद से पूरा बॉलीवुड हैरान है. हत्या के कुछ घंटे बाद लॉरेंन्स बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली. बस इसी के बाद से अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अब कड़ी सुरक्षा कर दी गई है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके अपार्टमेंट के बाहर में सुरक्षाकर्मी तैनात दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, कल जब बाबा सिद्दीकी के मौत की खबर सामने आई उसके बाद कई सितारे उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस बीच कल देर रात सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान अभिनेता को पूरी सिक्योरिटी के साथ देखा गया.
सलमान खान की सुरक्षा बढ़ी
आपको बता दें कि जब सलमान खान को बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिली उस दौरान वह बिग बॉस के वीकेंड के वार की शूटिंग कर रहे थे. शूटिंग को बीच में ही छोड़कर वह लीलावती अस्पताल पहुंचे.
आपको बता दें कि सलमान खान और बाबा सिद्दीकी एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे. दोनों को कई बार साथ में देखा गया है. मुंबई में जब भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी होती थी तो पूरा बॉलीवुड वहां जाता था. साथ ही सलमान खान भी अक्सर वहां देखे जाते थे. बाबा सिद्दीकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाईजान के साथ काफी फोटो आपको देखने को मिलेगी. दोनों के बीच की दोस्ती तो जग जाहिर थी.
आपको बता दें कि सलमान खान के अलावा, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त भी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनको देखने पहुंचे. शिल्पा शेट्टी इस दौरान काफी इमोशनल नजर आईं.
