जिगरा की वजह से बिगड़ गया आलिया का 10 साल का रिकॉर्ड

आलिया भट्ट को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘जिगरा’ से उनके फैंस को थोड़ी निराशा हाथ लगी है।फिल्म ‘जिगरा’ की ओपनिंग बाकी फिल्मों के मुकाबले बहुत कमजोर रही है। ‘जिगरा’ का निर्देशन वासन बाला ने किया है, और यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है। इसमें आलिया के भाई का किरदार वेदांग रैना ने निभाया है। फिल्म की रिलीज से पहले इसे लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

फिल्म की ओपनिंग और कमाई

फिल्म ‘जिगरा’ 11 अक्टूबर को रिलीज हुई, और इसी दिन राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों की तुलना की जाए तो ‘जिगरा’ दोनों ही दिन ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ से पीछे रही। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘जिगरा’ ने अपने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपए की कमाई की, जो आलिया के करियर की सबसे खराब ओपनिंग मानी जा रही है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन ‘जिगरा’ ने सिर्फ 7.45 करोड़ रुपए ही कमाए।

दूसरे दिन की कमाई में सुधार

दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी बेहतर कमाई की और 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि, यह अब भी आलिया की अन्य फिल्मों की तुलना में बहुत कम है। आलिया की पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ ने भी ‘जिगरा’ से ज्यादा कमाई की थी। आलिया की फ्लॉप फिल्मों की बात करें तो ‘शानदार’ और ‘कलंक’ जैसी फिल्मों ने भी ‘जिगरा’ से बेहतर ओपनिंग की थी। ‘शानदार’ ने 13.10 करोड़ और ‘कलंक’ ने 21.60 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म ओपनिंग डे की कमाई
जिगरा 4.55 करोड़
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 11.10 करोड़
ब्रह्मास्त्र 36 करोड़
गंगूबाई काठियावाड़ी 10.50 करोड़
राज़ी 7.53 करोड़

‘जिगरा’ की कहानी

फिल्म ‘जिगरा’ की कहानी सत्या (आलिया भट्ट) और उसके भाई अंकुर (वेदांग रैना) पर आधारित है। अंकुर ड्रग्स केस में फंस जाता है और जेल चला जाता है। सत्या अपनी पूरी ताकत लगाकर अपने भाई को जेल से बाहर निकालने की कोशिश करती है। फिल्म में आलिया ने एक्शन अवतार में भी नजर आई हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]