सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राजाराम” का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राजाराम” का फर्स्ट लुक जारी, फैंस में उत्साह

भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारीलाल यादव की बहुप्रतीक्षित फिल्म “राजाराम” का फर्स्ट लुक शनिवार को जारी किया गया। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही फैंस के बीच भारी उत्साह का माहौल बन गया है। फर्स्ट लुक मुंबई में आउट किया गया। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस भी किया गया। जिसे संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने पत्रकारों के जरिए अपील की कि दर्शक उनके काम को सराहें और सकारात्मक रूप से समर्थन दें।

खेसारीलाल यादव ने कहा कि वे हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के आभारी हैं और उनका प्रयास है कि वे अपने काम से सभी को मनोरंजन प्रदान करें। उन्होंने यह भी अपील की कि भोजपुरी सिनेमा को बेहतर बनाने में सभी का सहयोग मिले। फिल्म “राजाराम” को लेकर खेसारीलाल यादव ने आगे कहा कि यह उनके करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक है, जिसमें उन्हें एक चुनौतीपूर्ण और अनोखा किरदार निभाने का मौका मिला है। इस फ़िल्म के सभी गाने सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]