विंढ़मगंज में आज हुआ देवी दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा, आरती मे भक्तों का लगा भारी भीड़
विंढ़मगंज में आज हुआ देवी दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा, आरती मे भक्तों का लगा भारी भीड़

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित मां शक्ति काली पीठ मंदिर मे आज शनिवार 5 अक्टूबर, 2024 को नवरात्रि का तीसरा दिन आज का दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित किया गया है। यह मां दुर्गा का तीसरा रूप है, जिसकी पूजा से भक्तों को भय से मुक्ति मिलती है और हर तरह के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा और उनके 9 रूपों की आराधना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है। वही शक्ति कालीपीठ मंदिर के पुजारी मनोज पंडित, व राजू रंजन जी ने बताया की आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि को इसके लिए पूरे साल का सर्वोत्तम समय माना गया है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर, 2024 से हुई है। आज शनिवार 5 अक्टूबर, 2024 को नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने का विधान है।

वही पंडित राजू रंजन की माने तो हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, मां चंद्रघंटा की पूजा से साधकों और भक्तों के सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि जीवन में किसी तरह का भय है, तो उससे मुक्ति मिलती है। इस मौके पर मां काली शक्तिपीठ दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक अशोक जायसवाल अरविंद जायसवाल पप्पू जायसवाल ऋषिकेश प्रसाद जायसवाल किशु सिंह व अध्यक्ष बी. ए.गुप्ता प्रसाद व्यवस्थापक दीपक गुप्ता व उनके टीम के द्वारा भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में लगे हुए थे कि किसी को आने-जाने या पूजा करने में दिक्कत ना हो तथा प्रसाद भी बैरिकेडिंग के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को दिया जा रहा था।
