छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे गये

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार दोपहर सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 14 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ जंगल में दोपहर करीब एक बजे मुठभेड़ शुरू हुई. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुए.पुलिस के मुताबिक, नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमावर्ती दक्षिण अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर-दंतेवाड़ा पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा कि सर्चिंग के दौरान दोपहर एक बजे से लगातार पुलिस और माओवादियों के बीच गोलीबारी जारी है. पुलिस के अनुसार अब तक 14 नक्सली मुठभेड़ में मारे गए, वहीं AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]