यूपी वालों को CM योगी का तोहफा, इस योजना के तहत दिवाली से पहले मिलेगा फ्री सिलेंडर

उत्तर प्रदेश वालों के लिए योगी सरकार की ओर से गुड न्यूज दी गई है. योगी सरकार ने 2 अक्टूबर को ऐलान किया है कि इस दिवाली पीएम उज्जवला योजना के सभी लाभार्थियों को फ्री में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा सीएम योगी ने समय से व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश जारी कर दिया है. दिए गए निर्देश में सीएम योगी ने कहा है कि दिवाली से पहले सभी लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर मिल जाना चाहिए. फ्री सिलेंडर देने की घोषणा चुनावी वादे के तहत की गई है.
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दिए जाने वाले फ्री सिलेंडर के निर्देश के कहत राज्य के करीब दो करोड़ परिवारों को फायदा होगा.
सीएम ने इसकी जानकारी एक्स पर भी दी, उन्होंने लिखा- ‘दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए’
साल में दो त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर देने का ऐलान
यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने ऐलान किया था कि वे साल में दो त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर देंगे. इसी वादे के तहत होली और दीपावली के पर उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर मुफ्त दिए जाते हैं.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
केंद्र सरकार की एक योजना है जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को मुफ़्त गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया जाता है. इस योजना के ज़रिए, ग्रामीण और वंचित परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराया जाता है.
योजना का लाभ कौन ले सकता है
इस योजना का लाभ वे आवेदक ले सकते हैं जिनके पास बीपीएल कार्ड धारक हो. वह ग्रामीण इलाके में रहते हो. आवेदक के परिवार के घर पहले से एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.
