हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव में तैनात होंगे 62 हजार जवान

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बुधवार को गुरुग्राम में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश की सभी 90 सीटों पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 5 अक्‍टूबर को वोट डाले जाएंगे और 8 अक्‍टूबर मतों की गिनती की जाएगी।

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर के अनुसार हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 225 केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं। 30 हजार पुलिसकर्मी, 21 हजार से ज्‍यादा होमागर्ड, 11 हजार एसपीओ की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान की जिम्‍मेदारी लगभग 62 हज़ार जवानों के कंधों पर रहेगी।

हरियाणा डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 218 इंटरस्‍टेट और स्‍टेट के अंदर के 13 नाकों पर भी सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी अवांछनीय गतिविधि नहीं होने दी जा रही है। नाकों पर 500 से फ्लाइंग स्क्वायड कार्रवाई कर रही हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]