इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को कड़ा सबक सिखाने की कसम खाई

लेबनान में हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद से ही ईरान और इजरायल के बीच विवाद अब युद्ध तक पहुंच गया है. मंगलवार की रात ईरान ने इजरायल पर कई मिसाइल हमले किए, जिसके चलते अब इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ईरान को कड़ा सबक सिखाने की कसम खाई है.
मिडिल ईस्ट देशों के बीच बढ़ती इस टेंशन को लेकर दुनियाभर के देशों को अब तीसरे विश्व युद्ध की चिंता सताने लगी है. हालांकि कई राष्ट्र प्रमुखों ने ईरान और इजरायल से शांति की अपील की है. इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कोट-पैंट पहने एक शख्स को दौड़ते हुए देखा जा सकता है.
इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल हमलों के दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने छिपने के लिए बंकर की तरफ दौड़ लगा दी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. क्लिक में शख्स का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी कद-काठी काफी हद तक बेंजामिन नेतन्याहू जैसी ही दिखाई दे रही है. गौरतलब है कि मंगलवार रात जैसे ही ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलें इजरायली एयरस्पेस में एंटर हुईं, वैसे ही पूरे देश में सायरन बजने लगे, जिसे सुन हजारों लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे
ईरान सपोटर्स का दावा
इसी दौरान ईरान समर्थक सोशल मीडिया हैंडल ने एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने जान बचाने के लिए बंकर की तरफ दौड़ लगा दी. पोस्ट में लिखा था, ‘ऐसे क्षण जिनमें इजरायल के प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू, ईरानी रिएक्शन के बाद बंकर में भाग गए.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘प्लीज कोई बेंजामिन नेतन्याहू को छिपने के लिए जगह दो, बेचारा भाग भी नहीं पा रहा है. आखिरकार, उसने बंकर में छिपकर अपनी जान बचाई. वह अपने देशवासियों को उनके हाल पर छोड़कर भाग गया और छुप गया’.
क्या है वायरल वीडियो का सच?
हालांकि कि इस वीडियो से जुड़े जो भी दावे किए जा रहे हैं वो पूरी तरह गलत हैं. वायरल वीडियो कम से कम तीन साल पुराना है, जिसे फेसबुक पर ही 2021 में शेयर किया गया था. इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ही हैं जो को इजरायली संसद नेसेट के गलियारों से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि नेतन्याहू ने ईरान के मिसाइल हमले को ‘एक बड़ी गलती’ करार दिया. उन्होंने कहा, ‘ईरान ने आज रात बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’
