PM मोदी ने देश को दी बड़ी सौगात

भारत सरकार देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने के क्षेत्र में कदम उठा रही है. इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है. लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने से पहले लोगों के मन में इन व्हीकल्स की चार्जिंग को लेकर सवाल रहता है.वहीं अब प्रधानमंत्री देश में नए 500 चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत की है.

पीएम मोदी की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 29 सितंबर, रविवार को महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में ईवी चार्जिंग स्टेशन्स और LNG स्टेशन्स भी शुरू किए. भारत सरकार ने पुणे में पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर में करोड़ों रुपये की योजनाओं का आरंभ किया.

पीएम मोदी ने देश में 500 नए ईवी चार्जिंग स्टेशनों की शुरुआतों की है. वहीं भारत सरकार ने साल 2025 तक 10 हजार ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिन्हें लगाने के लिए 1500 करोड़ रुपये रखे गए हैं. इसके साथ ही पीएम ने 20 लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) स्टेशन भी देश में शुरू किए हैं, जिनमें से तीन महाराष्ट्र में लगाए गए हैं.

पुणे को मिली कई योजनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे में मेट्रो रेल परियोजना के नेटवर्क को बढ़ाया है. इस परियोजना के तहत 9 नए स्टेशनों का विस्तार हुआ है. इसके साथ ही सोलापुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया है. पीएम मोदी ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के प्रथम कन्या विद्यालय भिडेवाडा स्मारक का भूमिपूजन भी किया.

पीएम मोदी ने इन योजनाओं के शुभारंभ पर पुणे की जनता के नाम संबोधन भी दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पुणे गति से आगे जा रहा है. पुणे में मेट्रो पहले आ जानी चाहिए थी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]