यूपी में एक और एनकाउंटर, गाजीपुर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर इलाके में मंगलवार को शराब तस्कर और यूपी एसटीएफ के साथ ही पुलिस से मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में शराब तस्कर जाहिद उर्फ सोनू जो फुलवारी शरीफ पटना बिहार का रहने वाला था और 1 एक लाख का इनामी बताया जा रहा है, पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है जिसे बाद में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है.बीते महीने 19/20 अगस्त की रात दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन से पटना के लिए चलने वाली बाड़मेर एक्सप्रेस से आरपीएफ के दो सिपाही जावेद और प्रमोद पटना ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे. इसी दौरान कुछमन रेलवे स्टेशन के आसपास शराब तस्करों ने चेन पुलिंग की थी और शराब तस्करी का प्रयास किया था. जिसका जावेद और प्रमोद ने विरोध किया था.
क्यों की थी हत्या
इसके बाद शराब तस्करों ने जावेद और प्रमोद को ट्रेन से बाहर फेंक दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी. अगले दिन जब रेलवे ट्रैक के किनारे दो बॉडी मिली तो काफी देर बाद या कंफर्म हुआ कि यह दोनों आरपीएफ के सिपाही हैं. इसके बाद गहमर थाने में इन दोनों के हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया.
