आंध्रप्रदेश जिले में एक झरने में डूबने से 2 मेडिकल छात्राओं की मौत

आंध्रप्रदेश जिले में एक झरने में डूबने से 2 मेडिकल छात्राओं की मौत हो गई तथा अन्य एक की तलाश जारी है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने बताया कि मारेडुमिल्ली के जलाथरंगिनी झरने में रविवार अपराह्न करीब 4 बजे मेडिकल की शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 विद्यार्थी बह गए जिनमें से 2 को पुलिस और वन अधिकारियों ने तत्काल बचा लिया, हालांकि 3 अन्य को नहीं बचाया जा सका।
