‘नर और इंद्र अर्थात ‘नरेन्द्र’ नाम ने सब कुछ संभव कर दिया’, PM मोदी की लीडरशिप के कायल हुए उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है। इस यात्रा में हर देशवासी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दमन एवं दीव के घोघला में पीएम आवास योजना (शहरी) के फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व के गहरे प्रभाव के बारे में बात की और कहा कि ‘नर’ और ‘इंद्र’ अर्थात ‘नरेन्द्र’ नाम ने सब कुछ संभव कर दिया है।जिस चीज को स्वीकृति दी जाती है, वो संभव हो जाती है: धनखड़

आवासों के विकास में हुई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना करते हुए धनखड़ ने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों के तहत क्षेत्र में 21 हजार से अधिक घरों को स्वीकृति दी गई है और निर्माण किया गया है।

देश हो रहे उल्लेखनीय बदलावों के बारे में उन्होंने कहा, ‘खास बात यह है कि जिस चीज को भी स्वीकृति दी जाती है, वह संभव हो जाती है। देश में हर चीज संभव क्यों हो रही है? ऐसा इसलिए है क्योंकि जो व्यक्ति इसे संभव बना रहा है, वह देश का नेतृत्व कर रहा है।’

लोग बोल रहे हैं कि देश में पुरस्कार सही लोगों को मिल रहा: उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में एक बड़ा बदलाव आया है। अब प्रतिष्ठित पुरस्कार (भारत रत्न व पद्म पुरस्कार) प्राप्त करने वाले वे लोग हैं जो वास्तव में इसके अधिकारी हैं। देशभर में लोग अब कह रहे हैं कि ये पुरस्कार सही लोगों को दिए जा रहे हैं।’

देश में बुनियादी ढांचा और आवश्यक सेवाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रगति राम राज्य की ओर देश की प्रगति को दर्शाती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]