योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर हमला किया…….

पश्चिम त्रिपुरा के बरकाथल में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांग्रेस पर जमकर हमला किया.उन्होंने दावा किया कि 1947 में सक्रिय रहे लोगों ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया था, जो भारत को विभाजित करना चाहती थी और इसी के कारण पाकिस्तान का जन्म हुआ।योगी ने एक्स पर किया पोस्ट सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि माँ त्रिपुर सुंदरी की कृपा भूमि त्रिपुरा राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में सिद्धेश्वरी मंदिर के उद्घाटन एवं प्राण-प्रतिष्ठा हेतु आज आयोजित कार्यक्रम में पूज्य संत गण व त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के साथ सम्मिलित हुआ।
