भारतीय टीम में बल्‍लेबाजी-गेंदबाजी के बजाए फील्डिंग का अभ्‍यास किया…..


बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की तैयारी में जुटी भारतीय टीम में सोमवार को बल्‍लेबाजी-गेंदबाजी के बजाए फील्डिंग का अभ्‍यास किया। टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भारतीय प्‍लेयर्स से जमकर मेहनत कराई।इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने कैच, स्लिप पर कैच, डाइव, डायरेक्‍ट थ्रो की प्रैक्टिस की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया की तैयारी का यह वीडियो सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर शेयर किया है।1 मिनट 44 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी सबसे पहले रनिंग करते हैं। इसके बाद प्‍लेयर थ्रो का अभ्‍यास करते हैं। सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने कैच की प्रैक्टिस की।कोच टी दिलीप ने बताया कि सभी प्‍लेयर्स को 2 टीमों में बांटा गया। इस दौरान विराट कोहली की टीम जीती। इसके बाद प्‍लेयर्स को इन फील्‍ड और आउट फील्‍ड में कैचिंग प्रैक्टिस कराई गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]