महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान किया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को चुनाव की संभावित तारीख का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है और सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप ले लिया जाएगा।शिंदे ने मुंबई में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा वाली महायुति सरकार विकास और कल्याणकारी उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रही है और लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “नवंबर के दूसरे सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर होगा। महायुति सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के लिए योग्यता और अच्छा स्ट्राइक रेट ही मापदंड होगा।” उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को 8 से 10 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा
