एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं

मध्य प्रदेश के सागर जिले में देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपरा में शनिवार सुबह एक कुएं में तीन महिलाओं और एक बच्ची का शव मिला है।इनमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिलीं, जबकि बुजुर्ग महिला का शव पानी में उतराया हुआ और छह साल की बच्ची का शव पानी में डूबा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद 35 फीट गहरे कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]