फ्रांस में पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। वो अपने काम के अलावा अपने पति अमेरिकन सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
इस वक्त भी वो अपने काम से फुर्सत निकालकर फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वैसे प्रियंका जब से मां बनी हैं, तब से ही वो अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड कर रही हैं।
वेकेशन में मस्ती करती दिखी मालती
रिसेंटली, एक्ट्रेस ने अपनी अपकमिंग फिल्म द बल्फ की शूटिंग कंप्लीट की है, जिसके बाद वो सीधे अब अपने परिवार के साथ वेकेशन पर फ्रांस निकल गई हैं। जहां की खूबसूरत फोटो एक्ट्रेस और निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद शेयर की हैं। इस तस्वीरों में कपल की क्यूट बेटी मालती मैरी को भी वेकेशन मोड में फुल आन मस्ती करते देखा जा सकता है। कभी वो अपनी मां के बालों से खेलती दिख रही हैं, तो कभी वो अपने पापा की गोद में सन बाथ लेती नजर आ रही हैं।
