मां ने उतारी आरती, केजरीवाल के घर में जश्न

दिल्ली की पुरानी शराब नीति मामले में आरोपों का सामना कर सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवाल को जमानत पर जब रिहा हुए, तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया।कहीं पटाखे फोड़े गए, मिठाई बांटी गई, तो आप कार्यकर्ताओं ने कहीं नारे लगाकर सीएम केजरीवाल की रिहाई का स्वागत किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने एक रोड शो भी आयोजित किया, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक रुप में अपनी रिहाई को न्याय जीत बताया। उन्होंने कहा कि सत्य को कभी पराजित नहीं किया जा सकता है। देर शाम जब सीएम घर पहुंचे उनकी मां, पिता, बेटी, पत्नी और अन्य परिजनों ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ केजरीवाल का स्वागत किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]