Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च

Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया है. इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसमें दिया गया 50MP का Sony IMX921 रियर कैमरा है. इसके अलावा फोन में दमदार बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं जो यह आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है. क्योंकि इसमें बैटरी से लेकर कैमरा और प्रोसेसर तक सबकुछ बहुत ही शानदार है.
Vivo T3 Ultra: कीमत और उपलब्धता
Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB RAM + 128GB मॉडल की कीम 31,999 रुपये है. जबकि 8GB RAM + 256GB model मॉडल को 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं 12GB RAM + 256GB की कीमत 35,999 रुपये हे. यह स्मार्टफोन Frost Green और Lunar Gray कलर वेरिएंट में 19 सितंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
ये है दुनिया को सबसे छोटा फ्लिप फोन, जिसे देखकर हर किसी के मुंह से निकलेगा ‘wow’5
यूजर्स इसे कंपनी के ई-स्टोर के अलावा Flipkart और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है. जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 28,999 रुपये हो जाएगी.
Vivo T3 Ultra: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo T3 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें एंड्रॉइड 14 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है. यह स्मार्टफोन पावरफुल octa-core 4nm MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें पावर बैकअप के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है.
फोटोग्राफी सेक्शन पर नजर डालें तो Vivo T3 Ultra स्मार्टफोन में फ्लैश लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है. जबकि 8MP का वाइड एंगल कैमरा मौजूद है. वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए इसमें यूजर्स को 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. यह फोन IP68 रेटेड है जो कि इसे डस्ट व वॉटर रेसिस्टेंस बनाता है.
