मुंबई के हॉस्पिटल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, ट्रीटमेंट के बाद सामने आई तस्वीर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक हॉस्पिटल में सफल एंजियोप्लास्टी की गई. सफल ट्रीटमेंट के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी तस्वीरें शेयर की है.अपनी पोस्ट में लालू यादव की तस्वीर साझा करते हुए उनकी बेटी ने लिखा कि अब उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं.
क्या है एंजियोप्लास्टी?
एंजियोप्लास्टी एक ऐसा सर्जिकल प्रोसेस है, जिसमें हार्ट की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है. मेडिकल लैंग्वेज में इन रक्त वाहिकाओं को कोरोनरी आर्टरीज़ कहते हैं. अक्सर दिल का दौरा या स्ट्रोक जैसी समस्याओं के बाद एंजियोप्लास्टी का सुझाव दिया जाता है.
