केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य के कई जिलों में भारी बारिश से चिंतित नजर आए

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के नदी-नाले उफान पर हैं. ग्वालियर चंबल संभाग में भी भारी बारिश के बाद लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है.

सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्य के कई जिलों में भारी बारिश से चिंतित नजर आए. उन्होंने इस विपदा में लोगों की सुरक्षा का भरोसा दिया है.

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लोगों को संदेश देते हुए कहा, ”वर्तमान में मौसम में बदलाव के आधार पर अतिवृष्टि के आधार पर बहुत सारा कष्ट हमारे समूचे संभाग में उत्पन्न हो रहा है. नदियां उफान पर हैं, तालाब भरी हुई हैं. इस समय में आम जनता को संकट का सामना करना पड़ रहा है.

पीएम से लेकर सीएम और कार्यकर्ता तक सभी साथ खड़े- सिंधिया

उन्होंने आगे कहा, ”इस प्राकृतिक विपदा के वातावरण में मैं ग्वालियर चंबल संभाग के समस्त वासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी की डबल इंजन की सरकार, पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता आप सब के साथ खड़ा है. प्रशासन पूरी तरह से मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, एक एक व्यक्ति की जान की रखवाली करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]