AAP को उम्मीद ‘जेल से बाहर आएंगे सीएम केजरीवाल’, सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा जमानत याचिका पर फैसला

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन बहुत बड़ा होने वाला है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज केस में जमानत याचिका पा चुके सीएम केजरीवाल अब सीबीआई केस में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.पिछली सुनवाई में जिरह पूरी होने के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला 13 सितंबर तक सुरक्षित रख लिया था, अब न्यायालय का फैसला आने में महज कुछ घंटे ही बाकी हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर उम्मीद है.

राघव चड्ढा के है फैसले का इतंजार

राघव चड्ढा ने बताया कि वो उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. वह गुरुवार को हरियाणा में थे और उन्होंने मतदाताओं से 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों में AAP को चुनने की अपील की. उच्चतम न्यायालय शुक्रवार को आबकारी नीति ‘घोटाले’ के मामले में अरविंद केजरीवाल की दो अलग-अलग याचिकाओं पर फैसला सुनाएगा. पहली याचिका में केजरीवाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है. दूसरी याचिका में उन्होंने जमानत से इनकार किए जाने के फैसले को चुनौती दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने रखा था फैसला सुरक्षित

उच्चतम न्यायालय की पीठ ने पांच सितंबर को याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. पीठ में न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां भी शामिल हैं. सीबीआई ने ‘आप’ प्रमुख को 26 जून को गिरफ्तार किया था. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर उम्मीद है. 13 सितंबर की वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इन याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी.

कब हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी?

केजरीवाल को CBI ने 26 जून को गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी जमानत को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है. अब, उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं. AAP और उनके समर्थक इस फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इससे पार्टी के भविष्य की दिशा और मुख्यमंत्री के कार्यकाल की स्थिति पर असर पड़ सकता है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]