कल से लगातार 6 दिन बैंकों की छुट्टी, 13 से 18 सितंबर इन शहरों में बैंकों में नहीं होगा कोई काम

बैंकों में लगातार छह दिन की छुट्टी होने वाली है. बैंक 13 सिंतबर से लेकर 18 सितंबर तक बंद रहेंगे
बैंकों की लंबी छुट्टी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है. देश भर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी जाती है. देश भर में बैंक 13 से 18 सितंबर तक बंद रहेंगे. अलग-अलग राज्यों में अलग दिन त्योहारों के कारण बैंकों में छुट्टी है, लेकिन बेहतर हैं कि आप ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें.
कब-कब बैंक रहेंगे बंद
- 13 सितंबर को रामदेव जयंती और तेजा दशमी के कारण राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 सितंबर, दूसरा शनिवार है, जिसके चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
- 15 सितंबर को रविवारके चलते देशभर के बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 17 सितंबर को इंद्र जात्रा के चलते सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
- 18 सितंबर को श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर केरल के बैंक बंद रहेंगे.
