भारतीय रेलवे  ने भारत के पूर्व पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया

भारतीय रेलवे ने भारत के पूर्व पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. पिछले दिनों दोनों पहलवानों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था. विनेश और बजरंग ने पहलवानी में देश का नाम रोशन करने के बाद सियासत में अपनी किस्तम आजमाने का फैसला किया है.

उन्होंने रेलवे को अपना इस्तीफा पत्र सौंपने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया था. बता दें कि विनेश फोगाट को कांग्रेस की तरफ से जुलाना विधानसभा सीट से टिकल मिला है और बजरंग पूनिया को किसान कांग्रेस को वर्किंग चेयरमेन बनाया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]