SEBI की चेयरपर्सन बुच पर लगे आरोपों की जांच करेगी लोक लेखा समिति……

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ लगे आरोपों की जांच कथित तौर पर संसदीय सार्वजनिक लेखा समिति (PAC) पर करने जा रही है. संसदीय लोक लेखा कमेटी इस महीने के अंत में उन्हें सम्मन कर सकती है.PAC के एजेंडे में बुच से जुड़ा मामला 26 अगस्त को कमेटी की पहली बैठक में शामिल किया गया. जिसमें कमेटी के कई सदस्यों ने मार्केट रेगुलेटर की कार्यप्रणाली और चेयपर्सन पर लगे आरोपों की जांच की मांग की.संसदीय लोक लेखा कमेटी में NDA के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्य भी शामिल हैं. इस कमेटी का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल कर रहे हैं. कमेटी के एजेंडे में SEBI या बुच का नाम शामिल नहीं था. लेकिन, इसे पार्लियामेंट एक्ट के तहत रेगुलेटरी बॉडीज की ‘परफॉर्मेंस रिव्यू’ के तौर पर शामिल किया गया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]