अखिलेश यादव ने ओलंपिक मेडलिस्ट अमन सहरावत से की मुलाकात

पिछले दिनों पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके बाद अमन सहरावत को खूब तारीफें मिली. बहरहाल, अब अमन सहरावत समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले.अखिलेश यादव ने अमन सहरावत से मुलाकात के बाद तस्वीरें शेयर की हैं.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो कैप्शन में लिखा है- पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत के साथ. जब परिस्थितियाँ अनुकूल न हों तो विजय का मूल्य और अधिक बढ़ जाता है. इस अनमोल जीत की बधाई और पदकों की प्राप्ति परंपरा बन जाए ऐसी शुभकामनाएँ! सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]