शक्तिनगर पुलिस द्वारा धारा 299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा धारा 299 बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी

कार्यालय सोनभद्र
दिनांक 31.08.2024 को तस्लीम अंसारी पुत्र मंसुर अंसारी निवासी प्रेमनगर थाना शक्तिनगर द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर भाजपा नेत्रियों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी किया था। उक्त के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 107/ 24 धारा 299 बीएनएस व 67आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी पिपरी के आदेश के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त तस्लीम अंसारी पुत्र मंसुर अंसारी निवासी प्रेमनगर थाना शक्तिनगर उम्र लगभग 26 वर्ष को आज दिनांक 02.09.2024 को रेलवे क्रासिंग गेट नं0-01 चिल्काटाड़ से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
पुलिस टीम का विवरण-
01.निरीक्षक अपराध शिवप्रताप वर्मा थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02.आरक्षी सत्यम राय थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
