बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 530/2024 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2), 121(1), 126(2), 132, 190, 191(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक-18.07.2024 को ग्राम सिल्थरी व आस-पास के गांव के लोगों द्वारा एकराय होकर लाठी डण्डे से लैस ग्राम सिल्थरी में अरविन्द चौहान उम्र लगभग 22 वर्ष की हुई हत्या के प्रकरण में अनुचित मांग व दबाब बनाने के उद्देश्य से कई घण्टो तक शव को रखकर जाम किया गया और पुलिस से अभद्रता की गयी। बार-बार समझाने पर भी पुलिस कर्मियों व फॉरेन्सिक टीम का सहयोग न करने और लोक कृत्य में बाधा उत्पन्न करते हुए उपद्रव कर अफरा तफरी का माहौल बनाने के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। पंजीकृत मु0अ0सं0 530/2024 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(2), 121(1), 126(2), 132, 190, 191(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त अरविन्द सिंह पुत्र कपिल सिंह निवासी सिल्थरी चुर्क थाना रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र को दिनांक-01.09.2024 को समय लगभग 22.15 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक-02.09.2024 को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 कमलनयन दूबे, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 अनूप मौर्या, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 हिमांशू , थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. म0का0 निहारिका पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. का0 राहुल कुमार, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
7. का0 अभषेक पाण्डेय, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]