जटाशंकर के दर्शन करने जा रहा श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत 20 लोग घायल

मध्यप्रदेश के दमोह में 2 सितंबर को भीषण हादसा हो गया। जिले से छतरपुर के बड़े जटाशंकर के दर्शन करने जा रहा श्रद्धालुओं का जत्था हादसे का शिकार हो गया। फतेहपुर गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।हादसे में चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। 6 की हालत गंभीर है। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को पहले हटा अस्पताल लाया गया। सुबह 10 बजे 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है

हादसे में इनकी हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, हादसे में छोटी बाई (45) और हेमेंद्र आदिवासी(10) की मौके पर ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में लक्ष्मण आदिवासी (17) और गंजली बहू (50) ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में चित्तर राजगौंड (11), कल्पना (10), ट्रैक्टर मालिक परम लोधी (45), बल्ला आदिवासी (12), कुंअर आदिवासी (20) और ममता (40) का इलाज चल रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]