इजरायल ने गाजा के रफाह इलाके से छह बंधकों के शव बरामद किए……

इजरायल ने गाजा के रफाह इलाके से छह बंधकों के शव बरामद किए हैं। इजरायली सैनिकों को ये शव एक सुरंग से मिले हैं जहां हत्या के कुछ देर बाद ही वे पहुंचे थे।एक अमेरिकी नागरिक और पांच इजरायली नागरिकों के शव मिलने के बाद इजरायल में गुस्सा फूट पड़ा और हजारों लोगों ने सड़कों पर आकर सरकार विरोधी प्रदर्शन किया।तेल अवीव में रविवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज प्रदर्शनकारियों का मानना है कि नेतन्याहू सरकार सिर्फ गाजा-मिस्र सीमा पर फिलाडेल्फी गलियारे पर नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दे रही है।तेल अवीव में रविवार को हजारों की संख्या में लोग सड़क पर उतर कर बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नाराज प्रदर्शनकारियों का मानना है कि नेतन्याहू सरकार सिर्फ गाजा-मिस्र सीमा पर फिलाडेल्फी गलियारे पर नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दे रही है।
