सोनभद्र: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक और खलासी केबिन में फंसकर घायल

सोनभद्र: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक और खलासी केबिन में फंसकर घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहीद स्थल से कुछ दूरी पर डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के पास हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में एक ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिसमे ट्रेलर के चालक सहित दो व्यक्ति घायल हो गए ,जो केबिन में काफी देर तक फंसे रहे जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की शाम करीब 7:20 पर शहीद स्थल से कुछ दूरी पर डाला चढ़ाई स्थित खनिज बैरियर के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग के डिवाइडर कटिंग के पास हाथीनाला से चोपन की तरफ

जा रही एक राखड़ लोड ट्रेलर तेज गति से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया । टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे देखा कि ट्रेलर के केबिन में चालक सहित दो व्यक्ति घायल अवस्था में फंसे हुए हैं । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई स्थानीय लोगों के सहयोग से केबिन में फंसे ड्राइवर सहित दोनों व्यक्ति को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेज दिया गया । वहीं सड़क के किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के चालक की खोजबीन किया जा रहा है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]