बसकटवा कुरूहूल सम्पर्क मार्ग पर जगह जगह जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

बसकटवा कुरूहूल सम्पर्क मार्ग पर जगह जगह जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन।

संवाददाता -सद् दाम *कुरैशी* चोपन/

सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसकटवां, कुरूहुल, अदलगंज, बेलकप ,चिरहुली आदि दर्जनों गांव को जोड़ने वाली सड़क जल मग्न हो गई है पिछले दो महीने से हो रही बारिश में सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है सबसे ज्यादा दिक्कत पैदल चलने वाले लोगों को हो रहा है बार-बार जिला अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराने व अधिकारी कर्मचारियों को सूचना देने के बावजूद पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे अजिज होकर आज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन की सूचना

मिलते ही चोपन पुलिस व खण्ड विकास अधिकारी शुभम बर्नवाल मौके पर पहुंच गई जहां ग्रामीणों ने उन्हें ज्ञापन दिया । प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड़, युवा नेता आशुतोष गुप्ता, भाकपा नेता आर०के०शर्मा, बीजेपी नेता अमरजीत सिंह, डाला मंडल के कोषाध्यक्ष भाजपा पी०के० विश्वास, संजय तिवारी, संजय सोनी, छोटू प्रजापति, सहित यहां निवास करने वाले सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया तथा तत्काल जल निकासी की मांग की जिससे आवागमन सूचारु रूप से चल सके ग्रामीणों का कहना था कि अगर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले समय में हम सभी विवस होकर हाईवे पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]