तेलंगाना मे भारी बारिश होने के कारण स्कूल कॉलेज बंद

तेलंगाना के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने, निचले इलाकों में बाढ़ आने और गांवों के बीच सड़क संपर्क बाधित होने की वजह से राज्य सरकार ने जिला कलेक्टरों को जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए उपाय लागू करने का निर्देश दिया है।इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 1 सितंबर को तेलंगाना के सभी जिलों के लिए रेड , ओरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने अगले दो दिनों में राज्य भर में भारी बारिश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के जवाब में जिला कलेक्टरों को सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्देश दिया है। भारी बारिश के बाद महबुबाबाद, नारायणपेट, खम्मम और अन्य जिलों में नदियाँ उफान पर हैं। बताया जा रहा है कि कैसे बारिश ने राज्य में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
