छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 महिला नक्सलियों को मार गिराया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि जब दल के जवान क्षेत्र में पहुंचे तब आज सुबह लगभग आठ बजे नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षाबलों ने अभी तक घटनास्थल से तीन महिला नक्सलियों के शव, हथियार और अन्य सामान बरामद किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]