पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। शहबाज शरीफ ने काउंसिल ऑफ गवर्नमेंट (CHG) की मीटिंग में शामिल होने के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य नेताओं के साथ ही पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया है।पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 15 और 16 अक्तूबर को सीएचजी की बैठक होने वाली है। पिछले आठ सालों में पहली बार पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है।

पाकिस्तान से निमंत्रण आने के बाद अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि तनाव पूर्ण संबंधों के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान जाएंगे या अपनी जगह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी मंत्री को इस्लामाबाद भेजेंगे। बता दें कि, मौजूदा समय में SCO की अध्यक्षता पाकिस्तान के पास है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]