अंतरिम कार्यवाहक सरकार अब एक्शन में आ गई…….

बांग्लादेश में हिंसा और दंगे के बाद हुए तख्तापलट में बनी अंतरिम कार्यवाहक सरकार अब एक्शन में आ गई है। बांग्लादेश के नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में पुलिस ने आवामी लीग पार्टी की मुखिया और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है।इसके तहत उनके कैबिनेट के पूर्व कपड़ा एवं जूट मंत्री गुलाम दस्तगीर गाजी को ढाका से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह हसीना कैबिनेट के पहले मंत्री की गिरफ्तारी है। बता दें कि शेख हसीना और उनकी पार्टी के नाताओं में पर हत्या और दंगे समेत अब तक 40 से ज्यादा मामलों में मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]