राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज…..

राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में 5 श्रद्धालु बह गए जिनमें से 3 लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है।इस दौरान उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।पुलिस ने बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा। तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]