मोदी ने कीव यात्रा के दौरान यूक्रेन को ‘भीष्म क्यूब’ भेंट किए
मोदी ने कीव यात्रा के दौरान यूक्रेन को ‘भीष्म क्यूब’ भेंट किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन की अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और सरकार को चार भीष्म (भारत स्वास्थ्य सहयोग हित और मैत्री पहल) क्यूब्स भेंट किए। प्रधानमंत्री सुबह पोलैंड से विशेष ट्रेन से कीव पहुंचे और वहां यूक्रेन के प्रथम उपप्रधानमंत्री ने उनका स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि मोदी ने यूक्रेन सरकार को चार ‘भीष्म क्यूब्स’ भेंट किए। इसमें कहा गया कि जेलेंस्की ने क्यूब्स की मानवीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया, जिससे घायलों के उपचार में तेजी आएगी और बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है कि प्रत्येक भीष्म क्यूब में सभी प्रकार की चोटों और चिकित्सा स्थितियों के लिए प्राथमिक देखभाल से जुड़ी दवाइयां और उपकरण शामिल हैं।
