भारत के पूर्वी राज्य में बारिश के चलते हालात बिगड़े…..

भारत के पूर्वी राज्य में बारिश के चलते हालात बिगड़ गए हैं. वहां लैंडस्लाइड हो गया है. हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 22 लोग लापता हैं. बाढ़ भूस्खलन के बीच बचाव अभियान शुरू हो गया है.मौसम की मार झेल रहे 65400 लोगों को 450 राहत शिविरों में भेजा गया है. एनडीआरएफ की चार टीमें भी रेस्क्यू अभियान में शामिल हैं. मौसम की मार झेल रहे प्रदेश का नाम- त्रिपुरा है.गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक साहा से बात की. उन्होंने सीएम से वहां के हालात पूछे. गृहमंत्री शाह ने त्रिपुरा सीएम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार संकट की घड़ी में त्रिपुरा में रहने वाले हमारे भाई बहनों के साथ है. प्रदेश सरकार ने एहतियात बरतते हुए सभी स्कूलों को बंद कर दिया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]