सोनभद्र: आदिवासी किशोरी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की तहरीर पर जाच शुरू
सोनभद्र: आदिवासी किशोरी के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की तहरीर पर जाच शुरू

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
चोपन/डाला । चोपन थाना क्षेत्र में एक आदिवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है । पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 15 अगस्त के दिन रात लगभग 11 बजे उसकी बेटी अपने कच्चे मकान में सोई थी, उसी का फायदा उठाकर आरोपी कमलेश गोंड़ घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को ना बताने की धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को यह बात बताई तो उसे जान से मार देगा ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि बीते 15 अगस्त की घटना है । पीड़ित द्वारा आज तहरीर दिया गया है जिसके अनुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
