संदिग्ध परिस्थितियों किशोरी ने लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थितियों किशोरी ने लगाई फांसी जांच में जुटी पुलिस,

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – बीते दिनों प्रीतनगर निवासी एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोपन के प्रीतनगर निवासी राममिलन विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त की शाम छह बजे घर में कमरे के आधी खुली खिड़की से अंदर झांका तो कमरे में बेटी देविशि उम्र 14 वर्ष पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटक रही थी।
तत्काल दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया और चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को चोपन लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं परिजनों द्वारा मिले तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
