अभिनेता मनोज ने नौ करोड़ रुपये में बेच दिया अपना घर

अभिनेता मनोज बाजपेयी ‘गुलमोहर’ फिल्म को लेकर चर्चा में आए थे। इस फिल्म ने तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। इससे कुछ दिन पहले उनके करियर का एक अहम दिन तब आया था, जब उनकी 100वीं फिल्म ‘भैया जी’ रिलीज हुई थी।अब मनोज बाजपेयी फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार कारण उनकी कोई फिल्म या सीरीज नहीं, बल्कि उनका कीमती घर है।

मनोज ने नौ करोड़ रुपये में बेच दिया घर
मनोज बाजपेयी से जुड़ी एक बड़ी खबर यह आ रही है कि उन्होंने अपने आलीशान घर को बेच दिया है। यह सौदा नौ करोड़ रुपये की मोटी रकम में किया गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी और उनकी पत्नी शबाना ने अप्रैल 2013 में इस घर को खरीदा था, जो कि मिनर्वा में स्थित है।

6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था घर
रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी और शबाना ने अपने बेचे गए घर को एक दशक पहले 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके लिए 32 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी दी गई थी। इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,247 वर्ग फीट है। बता दें कि मनोज और शबाना ने साल 2006 में शादी की थी। दोनों एक बच्ची के माता-पिता हैं। मनोज के नए काम की बात करें तो वो जल्द ही ‘द फैमिली मैन’ वेब सीरीज के तीसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। ‘भैया जी’ को मिलाकर इस साल मनोज बाजपेयी की अभी तक तीन फिल्म रिलीज हुई है। अन्य दो में ‘साइलेंस 2’ और ‘द फेबल’ शामिल है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]