थम नहीं रही स्त्री की रफ्तार, इमरजेंसी को लेकर उठी बैन की मांग

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए।जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
थम नहीं रही स्त्री की रफ्तार
‘स्त्री 2’ ने पहले दिन से ही बेहतरीन शुरुआत की थी और पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने अब तक कुल मिलाकर 260 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ‘स्त्री 2’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 275.35 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
कंगना रनौत की इमरजेंसी को लेकर उठी बैन की मांग
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर तत्काल बैन लगाने की मांग की, क्योंकि उनका मानना है कि इस फिल्म में सिखों के कैरेक्टर को गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत द्वारा बनाई गई है, जो अपने सिख विरोधी और पंजाब विरोधी बयानों के कारण विवादों में रहती हैं, जिनका उद्देश्य जानबूझकर सिखों का चरित्र हनन करना है, जिसे सिख समुदाय बर्दाश्त नहीं कर सकता।
